महावीरी जुलूस के रूट पर दो पक्ष फिर आमने-सामने:सीवान में सड़क पर उतरे लोग; लिखित आश्वासन के बाद रात में हटा जाम

महावीरी जुलूस के रूट पर दो पक्ष फिर आमने-सामने:सीवान में सड़क पर उतरे लोग; लिखित आश्वासन के बाद रात में हटा जाम

सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में महावीरी जुलूस के रूट को लेकर पुराना विवाद मंगलवार को फिर सामने आ गया। जुलूस निकालने की तय तारीख पर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी, जिससे तनाव बढ़ गया। हिंदू पक्ष के लोगों ने जुलूस निकालने से मना कर दिया। उन्होंने सीवान-हुसैनगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं सड़क पर आ गए और रूट को लेकर प्रदर्शन करने लगे। तय रूट से नहीं निकल पा रहा था जुलूस हिंदू पक्ष का कहना था कि महावीरी जुलूस का रूट पहले से तय है। यह जुलूस परंपरागत तरीके से मस्जिद के रास्ते से निकलता रहा है। उनका आरोप था कि पिछले कुछ सालों से इसी रास्ते को लेकर आपत्ति की जा रही है। इस वजह से जुलूस तय रूट से नहीं निकल पा रहा था। इस बार भी हिंदू पक्ष ने साफ कर दिया कि जुलूस उसी पुराने रास्ते से निकलेगा। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने कहा कि रूट का मामला हाईकोर्ट में है। ऐसे में मस्जिद से होकर जुलूस निकालने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। हालात बिगड़ने की खबर मिलते ही प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी। मौके पर पहले से तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के अलावा करीब एक दर्जन थानों के थानाध्यक्ष बुलाए गए। अतिरिक्त पुलिस बल और दंगा रोकने वाला दस्ता भी बुलाया गया। एसडीओ आशुतोष गुप्ता और एसडीपीओ सदर-1 अजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बात कर स्थिति संभालने की कोशिश की। लोगों ने प्रशासन के सामने रखी मांग प्रदर्शन कर रहे हिंदू पक्ष के लोगों ने प्रशासन के सामने एक मांग रखी। उनका कहना था कि अगर महावीरी जुलूस मस्जिद वाले रास्ते से नहीं जाएगा, तो आगे चलकर मुहर्रम समेत मुस्लिम पक्ष के दूसरे जुलूस भी मंदिर वाले रास्ते से नहीं जाने चाहिए। लोगों ने दोनों पक्षों के लिए हमेशा के लिए अलग-अलग रूट तय करने का लिखित आश्वासन मांगा। प्रशासन ने इस मामले का हल निकालने के लिए समय मांगा। लेकिन, प्रदर्शनकारी लिखित आश्वासन पर अड़े रहे।देर रात हुसैनगंज थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बुधवार तक समाधान निकालने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। आज शाम में फिर से उतरेंगे सड़क पर हालांकि प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि बुधवार दोपहर तक समाधान नहीं निकला तो शाम को वे फिर पूर्व निर्धारित रास्ते से जुलूस निकालने की मांग को लेकर सड़क पर उतरेंगे। एसडीओ आशुतोष गुप्ता और एसडीपीओ सदर-1 अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि दोनों पक्षों के बुद्धिजीवी लोगों से अलग-अलग बातचीत की जा रही है। लिखित आश्वासन के अनुसार बुधवार तक समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। एहतियात के तौर पर हथौड़ा गांव में पुलिस कैंप कर रही है और संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में महावीरी जुलूस के रूट को लेकर पुराना विवाद मंगलवार को फिर सामने आ गया। जुलूस निकालने की तय तारीख पर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी, जिससे तनाव बढ़ गया। हिंदू पक्ष के लोगों ने जुलूस निकालने से मना कर दिया। उन्होंने सीवान-हुसैनगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं सड़क पर आ गए और रूट को लेकर प्रदर्शन करने लगे। तय रूट से नहीं निकल पा रहा था जुलूस हिंदू पक्ष का कहना था कि महावीरी जुलूस का रूट पहले से तय है। यह जुलूस परंपरागत तरीके से मस्जिद के रास्ते से निकलता रहा है। उनका आरोप था कि पिछले कुछ सालों से इसी रास्ते को लेकर आपत्ति की जा रही है। इस वजह से जुलूस तय रूट से नहीं निकल पा रहा था। इस बार भी हिंदू पक्ष ने साफ कर दिया कि जुलूस उसी पुराने रास्ते से निकलेगा। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने कहा कि रूट का मामला हाईकोर्ट में है। ऐसे में मस्जिद से होकर जुलूस निकालने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। हालात बिगड़ने की खबर मिलते ही प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी। मौके पर पहले से तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के अलावा करीब एक दर्जन थानों के थानाध्यक्ष बुलाए गए। अतिरिक्त पुलिस बल और दंगा रोकने वाला दस्ता भी बुलाया गया। एसडीओ आशुतोष गुप्ता और एसडीपीओ सदर-1 अजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बात कर स्थिति संभालने की कोशिश की। लोगों ने प्रशासन के सामने रखी मांग प्रदर्शन कर रहे हिंदू पक्ष के लोगों ने प्रशासन के सामने एक मांग रखी। उनका कहना था कि अगर महावीरी जुलूस मस्जिद वाले रास्ते से नहीं जाएगा, तो आगे चलकर मुहर्रम समेत मुस्लिम पक्ष के दूसरे जुलूस भी मंदिर वाले रास्ते से नहीं जाने चाहिए। लोगों ने दोनों पक्षों के लिए हमेशा के लिए अलग-अलग रूट तय करने का लिखित आश्वासन मांगा। प्रशासन ने इस मामले का हल निकालने के लिए समय मांगा। लेकिन, प्रदर्शनकारी लिखित आश्वासन पर अड़े रहे।देर रात हुसैनगंज थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बुधवार तक समाधान निकालने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। आज शाम में फिर से उतरेंगे सड़क पर हालांकि प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि बुधवार दोपहर तक समाधान नहीं निकला तो शाम को वे फिर पूर्व निर्धारित रास्ते से जुलूस निकालने की मांग को लेकर सड़क पर उतरेंगे। एसडीओ आशुतोष गुप्ता और एसडीपीओ सदर-1 अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि दोनों पक्षों के बुद्धिजीवी लोगों से अलग-अलग बातचीत की जा रही है। लिखित आश्वासन के अनुसार बुधवार तक समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। एहतियात के तौर पर हथौड़ा गांव में पुलिस कैंप कर रही है और संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *