एशियाड- विमेंस क्रिकेट के फाइनल में भारत ने बैटिंग चुनी:श्रीलंका के खिलाफ स्कोर 25/0, शेफाली-मंधाना क्रीज पर; 2022 में गोल्ड जीता था

एशियाड- विमेंस क्रिकेट के फाइनल में भारत ने बैटिंग चुनी:श्रीलंका के खिलाफ स्कोर 25/0, शेफाली-मंधाना क्रीज पर; 2022 में गोल्ड जीता था

भारत और श्रीलंका की विमेंस क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में आमने-सामने हैं। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में मंभारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। टीम ने 3 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए हैं। भारत ने क्वार्टर फाइनल में जापान को 8 विकेट और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया। वहीं श्रीलंका ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया को 86 रन और सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से मात दी। भारत 2023 में श्रीलंका को हराकर हांगझोउ एशियन गेम्स का चैंपियन बना था। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी. कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, एन. श्री चरणी, नंदनी शर्मा। श्रीलंका: इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), काव्या काविंदी, मिथाली अयोध्या, चामुडी प्रभोदा, सुगंधिका कुमारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *