सोनीपत में बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:जिलाअध्यक्ष दिवान ने 10 दिन का अल्टीमेटम दिया, बोले- निगम कार्यालय पर ताला जड़ेंगे
सोनीपत शहर की बदहाल सड़कों और लंबे समय से चली आ रही बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस लाइन के पीछे जटवाड़ा क्षेत्र की खस्ताहाल मुख्य सड़क के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।…

