कासगंज में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान:भूपेंद्र चौधरी ने तैयारियों की समीक्षा की, गांव-गांव पहुंचाई जाएगी सरकार की योजना

कासगंज में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान:भूपेंद्र चौधरी ने तैयारियों की समीक्षा की, गांव-गांव पहुंचाई जाएगी सरकार की योजना

कासगंज में सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रुद्राक्ष सभागार में अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों का फीडबैक लिया और सभी कार्यक्रम समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान में सेवा, रचनात्मक कार्य, स्वच्छता और मेडिकल कैंप समेत 13 प्रमुख कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। जिले में जलेंगे करीब एक लाख दीप अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद के दीप’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत कासगंज में गांव, नगर पंचायत और वार्ड स्तर पर करीब एक लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही बड़े स्तर पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के जरिए सरकार की योजनाओं और सेवा कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन दिन चलेगा कार्यक्रम ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत जिले के प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के साथ माताओं को पोषण संबंधी जानकारी दी जाएगी। वहीं, शक्ति केंद्रों पर रील के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा प्रभारी मंत्री ने बताया कि विकसित भारत के संकल्प को लेकर 7 अक्टूबर को गांव-गांव ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उनके प्रति आभार व्यक्त करना और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना है। बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को अभियान से जुड़े सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ उन्हें प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *