निकाय चुनाव; 8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे:त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम, पर्यवेक्षक ने परखीं व्यवस्थाएं
नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक नारायण सिंह ने तैयारियां देखीं और जरूरी निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत पासधारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा।…

