गोरखपुर में 72 घंटे से 200 घरों में अंधेरा:सीएम योगी के बसाये गांव में भी बिजली नहीं, नाराज ग्रामीणों ने सब-स्टेशन घेरा
गोरखपुर में रजही क्षेत्र के करीब 200 घरों में पिछले 72 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे नाराज उपभोक्ताओं ने नईयापार विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया और अवर अभियंता (जेई) पर लापरवाही का आरोप लगाया। नईयापार उपकेंद्र से जुड़े रजही क्षेत्र के स्कूल टोला,…

