लखनऊ के अक्षय वर मल्ल पार्क में गणेशोत्सव:डांडिया पर थिरके श्रद्धालु; रविवार को भी मनाया जाएगा डांडिया उत्सव

लखनऊ के अक्षय वर मल्ल पार्क में गणेशोत्सव:डांडिया पर थिरके श्रद्धालु; रविवार को भी मनाया जाएगा डांडिया उत्सव

लखनऊ के पेपरमिल कॉलोनी स्थित अक्षय वर मल्ल पार्क में शनिवार को गणेशोत्सव के दौरान गणपति बप्पा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह आरती और पूजा-अर्चना के साथ भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को हुई सामूहिक आरती में भी कई लोग शामिल हुए। आरती के बाद परिसर में डांडिया का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे कपड़ों में पहुंचे युवाओं और परिवारों ने डांडिया की धुन पर उत्साह से हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गणपति बप्पा मोरया, देवा श्री गणेशा, मोरया रे, गजानना और श्री गणेशाय धीमहि जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमे। आयोजक अक्षय समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए रविवार को भी डांडिया का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से होगा, जिसमें शहरवासी और परिवार शामिल हो सकते हैं। समिति ने लोगों से गणपति दर्शन के साथ इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *