बांका में डीएम-एसपी ने फहराया तिरंगा:80वां स्वतंत्रता दिवस पर परेड की ली सलामी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग हुए उपस्थित
बांका में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने आरएमके मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जिले भर में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य जिला स्तरीय समारोह शहर के आरएमके मैदान में आयोजित हुआ।…

