बरौनी रिफाइनरी में गूंजा ‘नेशन फर्स्ट’:ED सत्य प्रकाश ने फहराया तिरंगा; बोले- जब देश सो रहा होता, तब भी हमारी रिफाइनरी चलती है

बरौनी रिफाइनरी में गूंजा ‘नेशन फर्स्ट’:ED सत्य प्रकाश ने फहराया तिरंगा; बोले- जब देश सो रहा होता, तब भी हमारी रिफाइनरी चलती है

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की बरौनी रिफाइनरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य एवं देशभक्तिपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। टाउनशिप स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने सीआईएसएफ (CISF), रिफाइनरी सुरक्षा बल की टुकड़ियों, केंद्रीय विद्यालय और डीएवी के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। समारोह को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक सत्य प्रकाश ने नेविगेटिंग नेशन फर्स्ट के संकल्प के साथ रिफाइनरी की परिचालन, वित्तीय, पर्यावरणीय और सामाजिक उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि हमारे इंडियन ऑयल की कोर वैल्यू Nation First विचार को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करता है कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना, उद्योगों को गति देना, किसानों के खेतों तक ऊर्जा पहुंचाना, आकाश में उड़ते विमानों को ईंधन देना और करोड़ों भारतीयों के जीवन को सुचारू रूप से चलाने में योगदान देना, यही हमारी राष्ट्र सेवा है। ‘नेशन फर्स्ट की सच्ची भावना है’ रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश ने आगे कहा कि जब देश सो रहा होता है, तब भी हमारी रिफाइनरी की इकाइयां चल रही होती हैं। जब सीमाओं पर हमारे जवान राष्ट्र की रक्षा कर रहे होते हैं, तब हम यह सुनिश्चित कर रहे होते हैं कि उनके लिए ऊर्जा आपूर्ति की श्रृंखला निर्बाध बनी रहे। यही हमारा योगदान है, यही हमारी देशभक्ति है। यही नेशन फर्स्ट की सच्ची भावना है। रिफाइनरी की चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों के बीच रिफाइनरी ने पहली तिमाही में 1550.63 हजार मीट्रिक टन (TMT) कच्चे तेल का प्रसंस्करण किया। 83.71 प्रतिशत की डिस्टिलेट यील्ड प्राप्त की, जो प्लांट के उन्नत तकनीकी नियंत्रण और परिचालन दक्षता को दर्शाती है। 22 अप्रैल को EBMS उत्पादन हेतु 88 RON मोटर स्पिरिट की पहली आपूर्ति BMT को भेजी गई। इसके बाद 2 जून को मुगलसराय के लिए 88 RON मोटर स्पिरिट की पहली रेल रेक रवाना की गई। उड्डयन क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करते हुए बरौनी रिफाइनरी ने मई में 29.2 TMT एटीएफ का ऑल-टाइम रिकॉर्ड मासिक प्रेषण किया। ‘हर साल 80 लाख रुपए की बचत होगी’ रिफाइनरी प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक तकनीक और कार्यस्थल सुरक्षा के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक मील के पत्थर हासिल किए हैं। 12 अप्रैल 2026 को रिफाइनरी इतिहास में पहली बार रोबोटिक अब्रेसिव ब्लास्टिंग तकनीक का सफल प्रयोग किया गया। इससे उच्च जोखिम वाले रखरखाव कार्यों में इंसानी जान-माल के खतरे को शून्य करने और समय की बचत में बड़ी सफलता मिली है। आपातकालीन तैयारियों और क्षेत्रीय सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए 24 जून को बरौनी रिफाइनरी, एनटीपीसी बाढ़ और एनटीपीसी बरौनी के बीच त्रिपक्षीय म्यूचुअल एड स्कीम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। नेट Zero कार्बन उत्सर्जन के राष्ट्रीय लक्ष्य के तहत बरौनी रिफाइनरी ने सौर ऊर्जा विस्तार में तेजी लाई है। 580 KWP अतिरिक्त सौर क्षमता के सोलर पीवी सिस्टम चालू किए गए। 580 KWP नई सौर क्षमता से रिफाइनरी को प्रतिवर्ष करीब 80 लाख रुपए की बचत होगी। सालाना 4.30 लाख किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन कम होगा, जो 20 हजार पेड़ के बराबर है। इसी माह में 200 KWP क्षमता का अतिरिक्त सोलर प्लांट स्थापित हो जाएगा। BR-09 प्रोजेक्ट के तहत 33 kV पावर डिस्ट्रीब्यूशन और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से ओपन एक्सेस पावर खरीद से ऊर्जा लागत में भारी कमी आ रही है। टीबी मुक्त भारत अभियान में योगदान के लिए किया सम्मानित सत्य प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि रिफाइनरी ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया है। 10 जून को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय टीबी उन्मूलन सम्मेलन में राज्यपाल द्वारा बरौनी रिफाइनरी को टीबी मुक्त भारत अभियान में असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रिफाइनरी ने निक्षय मित्र के रूप में 2023 से 2026 के बीच 18 हजार निक्षय पोषण किट वितरित किए, त्वरित जांच के लिए 6 अत्याधुनिक मशीनें प्रदान की। इंडियन ऑयल के निदेशक (रिफाइनरीज) अरविंद कुमार ने स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को ज्ञानोदय छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उच्च शिक्षा के सपने को साकार किया। समारोह के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआईएसएफ जवानों एवं खेल-कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों के विजेताओं को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की बरौनी रिफाइनरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य एवं देशभक्तिपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। टाउनशिप स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने सीआईएसएफ (CISF), रिफाइनरी सुरक्षा बल की टुकड़ियों, केंद्रीय विद्यालय और डीएवी के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। समारोह को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक सत्य प्रकाश ने नेविगेटिंग नेशन फर्स्ट के संकल्प के साथ रिफाइनरी की परिचालन, वित्तीय, पर्यावरणीय और सामाजिक उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि हमारे इंडियन ऑयल की कोर वैल्यू Nation First विचार को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करता है कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना, उद्योगों को गति देना, किसानों के खेतों तक ऊर्जा पहुंचाना, आकाश में उड़ते विमानों को ईंधन देना और करोड़ों भारतीयों के जीवन को सुचारू रूप से चलाने में योगदान देना, यही हमारी राष्ट्र सेवा है। ‘नेशन फर्स्ट की सच्ची भावना है’ रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश ने आगे कहा कि जब देश सो रहा होता है, तब भी हमारी रिफाइनरी की इकाइयां चल रही होती हैं। जब सीमाओं पर हमारे जवान राष्ट्र की रक्षा कर रहे होते हैं, तब हम यह सुनिश्चित कर रहे होते हैं कि उनके लिए ऊर्जा आपूर्ति की श्रृंखला निर्बाध बनी रहे। यही हमारा योगदान है, यही हमारी देशभक्ति है। यही नेशन फर्स्ट की सच्ची भावना है। रिफाइनरी की चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों के बीच रिफाइनरी ने पहली तिमाही में 1550.63 हजार मीट्रिक टन (TMT) कच्चे तेल का प्रसंस्करण किया। 83.71 प्रतिशत की डिस्टिलेट यील्ड प्राप्त की, जो प्लांट के उन्नत तकनीकी नियंत्रण और परिचालन दक्षता को दर्शाती है। 22 अप्रैल को EBMS उत्पादन हेतु 88 RON मोटर स्पिरिट की पहली आपूर्ति BMT को भेजी गई। इसके बाद 2 जून को मुगलसराय के लिए 88 RON मोटर स्पिरिट की पहली रेल रेक रवाना की गई। उड्डयन क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करते हुए बरौनी रिफाइनरी ने मई में 29.2 TMT एटीएफ का ऑल-टाइम रिकॉर्ड मासिक प्रेषण किया। ‘हर साल 80 लाख रुपए की बचत होगी’ रिफाइनरी प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक तकनीक और कार्यस्थल सुरक्षा के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक मील के पत्थर हासिल किए हैं। 12 अप्रैल 2026 को रिफाइनरी इतिहास में पहली बार रोबोटिक अब्रेसिव ब्लास्टिंग तकनीक का सफल प्रयोग किया गया। इससे उच्च जोखिम वाले रखरखाव कार्यों में इंसानी जान-माल के खतरे को शून्य करने और समय की बचत में बड़ी सफलता मिली है। आपातकालीन तैयारियों और क्षेत्रीय सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए 24 जून को बरौनी रिफाइनरी, एनटीपीसी बाढ़ और एनटीपीसी बरौनी के बीच त्रिपक्षीय म्यूचुअल एड स्कीम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। नेट Zero कार्बन उत्सर्जन के राष्ट्रीय लक्ष्य के तहत बरौनी रिफाइनरी ने सौर ऊर्जा विस्तार में तेजी लाई है। 580 KWP अतिरिक्त सौर क्षमता के सोलर पीवी सिस्टम चालू किए गए। 580 KWP नई सौर क्षमता से रिफाइनरी को प्रतिवर्ष करीब 80 लाख रुपए की बचत होगी। सालाना 4.30 लाख किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन कम होगा, जो 20 हजार पेड़ के बराबर है। इसी माह में 200 KWP क्षमता का अतिरिक्त सोलर प्लांट स्थापित हो जाएगा। BR-09 प्रोजेक्ट के तहत 33 kV पावर डिस्ट्रीब्यूशन और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से ओपन एक्सेस पावर खरीद से ऊर्जा लागत में भारी कमी आ रही है। टीबी मुक्त भारत अभियान में योगदान के लिए किया सम्मानित सत्य प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि रिफाइनरी ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया है। 10 जून को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय टीबी उन्मूलन सम्मेलन में राज्यपाल द्वारा बरौनी रिफाइनरी को टीबी मुक्त भारत अभियान में असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रिफाइनरी ने निक्षय मित्र के रूप में 2023 से 2026 के बीच 18 हजार निक्षय पोषण किट वितरित किए, त्वरित जांच के लिए 6 अत्याधुनिक मशीनें प्रदान की। इंडियन ऑयल के निदेशक (रिफाइनरीज) अरविंद कुमार ने स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को ज्ञानोदय छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उच्च शिक्षा के सपने को साकार किया। समारोह के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआईएसएफ जवानों एवं खेल-कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों के विजेताओं को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *