मंडी-पठानकोट हाईवे तालगहर में दो घंटे थमा:पहाड़ी से मलबा गिरने बंद हो गया था मार्ग, मशीनरी ने दो घंटे में बहाल किया रास्ता
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मानसून की बारिश का कहर लगातार जारी है। शनिवार को मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग (NH-154) पर उरला के तालगहर के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और गाद आ जाने के कारण यातायात करीब दो घंटे तक पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर…

