धनबाद में मां मनसा की 30 प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन:केवट परिवारों के लिए मां मनसा कुलदेवी, पूजा के बाद मछली पकड़ना होता है शुरू
धनबाद के तोपचांची प्रखंड स्थित कोरकोट्टा पंचायत के केवट टोला में मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन किया गया। लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। गांव में स्थापित करीब 30 प्रतिमाओं को श्रद्धालु अपने कंधों पर उठाकर महतो तालाब तक ले गए। विसर्जन यात्रा के दौरान…

