एशियाड- भारतीय विमेंस स्कीट टीम ने शूटिंग में ब्रॉन्ज जीता:सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा का मेडल पक्का, मनु का फाइनल थोड़ी देर में

एशियाड- भारतीय विमेंस स्कीट टीम ने शूटिंग में ब्रॉन्ज जीता:सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा का मेडल पक्का, मनु का फाइनल थोड़ी देर में

भारत की विमेंस स्कीट टीम ने एशियन गेम्स के चौथे दिन ब्रॉन्ज मेडल जीता। बुधवार को रायजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान की टीम 331 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं, जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में भारत का एक पदक पक्का किया। शूटर मनु भाकर विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। वहीं, इसी कैटेगरी के टीम इवेंट में भारत मामूली अंतर से मेडल नहीं जीत पाया। मनु ने क्वालिफिकेशन राउंड में 579 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। दो अन्य भारतीय शूटर ईशा सिंह और सुरुचि इंदर सिंह टॉप-8 में फिनिश नहीं कर पाई और फाइनल में नहीं पहुंची। ईशा 572 अंकों के साथ 15वें और सुरुचि 568 अंकों के साथ 26वें स्थान पर रही। टाई होने के बावजूद भारत ब्रॉन्ज चूका एशियन गेम्स शूटिंग में इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन राउंड टीम इवेंट का मेडल राउंड भी होता है। भारत की तीनों खिलाड़ी मनु, ईशा और सुरुचि ने मिलकर कुल 1719 अंक हासिल किए। यह तीसरे नंबर पर रही वियतनाम की टीम के पॉइंट्स के बराबर हैं। इसके बावजूद भारत ब्रॉन्ज चूक गया। दो टीमों का स्कोर बराबर रहने पर ज्यादा परफेक्ट 10 की गिनती के आधार पर विजेता का फैसला होता है। वियतनाम की शूटर्स ने कुल 46 परफेक्ट 10 लगाए थे। वहीं भारतीय शूटर्स ने 44 परफेक्ट 10 ही लगाए। चीन ने 1735 अंकों के साथ गोल्ड और साउथ कोरिया ने 1730 पॉइंट्स के साथ सिल्वर जीता। चीन टॉप पर, भारत 8वें स्थान पर भारत एक गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज के साथ मेडल टैली के 8वें स्थान पर है। वहीं, चीन 35 गोल्ड मेडल के साथ 57 मेडल के साथ पहले नंबर पर है। जापान 11 गोल्ड के साथ नंबर-2 पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *