किशनगंज में दहेज प्रताड़ना मामले में फरार पति गिरफ्तार:एक साल पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला, ज्वेलरी छीना

किशनगंज में दहेज प्रताड़ना मामले में फरार पति गिरफ्तार:एक साल पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला, ज्वेलरी छीना

किशनगंज महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के देसिया टोली निवासी मुस्ताक आलम का बेटा आमिर उर्फ गुड्डू(37) के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी शहर के पानीबाग निवासी नाजेरा प्रवीन की शिकायत पर दर्ज मामले में हुई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपी आमिर का उसके घर पहले से आना-जाना था। दहेज के लिए ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित साल 2024 में हुई एक घटना के बाद दोनों की शादी 27 फरवरी 2024 को परिजनों की सहमति से हुई थी। शादी के दौरान पीड़िता के मायके पक्ष ने सोना-चांदी के आभूषण, फर्नीचर, बर्तन, कपड़े सहित अन्य कीमती सामान उपहार स्वरूप दिए थे। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। परिजन ने पीड़िता के साथ की मारपीट शिकायत के मुताबिक, 4 मार्च 2025 को आरोपी और उसके परिजनों ने कथित तौर पर पीड़िता के साथ मारपीट की, उसके जेवरात छीन लिए और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता अपने मायके में रहने लगी। नाजेरा प्रवीन ने इस मामले को लेकर महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। महिला थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। किशनगंज महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के देसिया टोली निवासी मुस्ताक आलम का बेटा आमिर उर्फ गुड्डू(37) के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी शहर के पानीबाग निवासी नाजेरा प्रवीन की शिकायत पर दर्ज मामले में हुई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपी आमिर का उसके घर पहले से आना-जाना था। दहेज के लिए ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित साल 2024 में हुई एक घटना के बाद दोनों की शादी 27 फरवरी 2024 को परिजनों की सहमति से हुई थी। शादी के दौरान पीड़िता के मायके पक्ष ने सोना-चांदी के आभूषण, फर्नीचर, बर्तन, कपड़े सहित अन्य कीमती सामान उपहार स्वरूप दिए थे। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। परिजन ने पीड़िता के साथ की मारपीट शिकायत के मुताबिक, 4 मार्च 2025 को आरोपी और उसके परिजनों ने कथित तौर पर पीड़िता के साथ मारपीट की, उसके जेवरात छीन लिए और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता अपने मायके में रहने लगी। नाजेरा प्रवीन ने इस मामले को लेकर महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। महिला थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *