प्रयागराज में 2,157 कोटेदारों को बड़ी सौगात:लाभांश 90 से बढ़कर 125 रुपए प्रति क्विंटल हुआ; राशन दुकानों पर 39 सामान भी मिलेंगे
प्रयागराज के 2,157 राशन विक्रेताओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए प्रति क्विंटल करने के साथ ई-पॉश आधारित कमीशन प्रणाली की शुरुआत की। प्रयागराज में जिला पंचायत सभागार समेत सभी तहसीलों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।…

