सतना की होटल में ओडिशा के युवक का शव मिला:फर्श पर मिले खून के निशान, शराब की 11 खाली बोतलें, सिगरेट के पैकेट मिले

सतना की होटल में ओडिशा के युवक का शव मिला:फर्श पर मिले खून के निशान, शराब की 11 खाली बोतलें, सिगरेट के पैकेट मिले

सतना की चंद्रव्यू होटल के कमरा नंबर 105 में सोमवार शाम युवक का शव मिला। फोरेंसिक टीम के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, शव करीब दो दिन पुराना है। मृतक ओडिशा का रहने वाला था। घटना के कोलगवां थाना क्षेत्र की है। शव के पास कमरे के फर्श पर खून के निशान मिले हैं, और युवक की नाक से भी खून बहता दिख रहा था। मौके से शराब की 11 खाली बोतलें, सिगरेट के पैकेट और भुट्टा (कॉर्न) भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। कंपनी के काम से सतना आते-जाते रहता था
मृतक की पहचान बच्चल लोकनाथ (30) के रूप में हुई है, जो मनुनिशाही पूड़ा पड़ार, जिला गंजम, ओडिशा का निवासी था। पुलिस के अनुसार, वह एक कंपनी के काम से पिछले डेढ़ साल से अक्सर सतना आता था और इसी होटल में रुकता था। वह 29 जुलाई को होटल में आया था। होटल स्टाफ ने बताया कि 14 अगस्त के बाद उसे कमरे से बाहर निकलते नहीं देखा गया। सोमवार शाम जब कमरे से कोई हलचल नहीं मिली, तो मैनेजर ने कमरा खुलवाया। अंदर बच्चन लोकनाथ फर्श पर मृत पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दिन में एक बार मंगाता था खाना
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कमरे की जांच की। होटल स्टाफ ने पुलिस को बताया कि युवक दिन में एक बार खाना कमरे में मंगाता था, और शाम को शराब व सिगरेट मंगवाता था। पुलिस ने कमरे से मिली खाली शराब की बोतलें और सिगरेट के पैकेट भी जांच के दायरे में लिए हैं। युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। 15 अगस्त की शाम परिजनों से आखिरी बार बात की थी
पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि 15 अगस्त की शाम उनकी बच्चल लोकनाथ से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। फोरेंसिक टीम के अनुसार शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है और कमरे से मिले साक्ष्यों के आधार पर मौत की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। परिजनों के सतना पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *