आयशर और बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौत:शाहपुर में पेट्रोल पंप के सामने हादसा, दूसरा युवक गंभीर घायल

आयशर और बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौत:शाहपुर में पेट्रोल पंप के सामने हादसा, दूसरा युवक गंभीर घायल

बुरहानपुर इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर सोमवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शाहपुर में सुनील महाजन के पेट्रोल पंप के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार, आयशर वाहन और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 40 वर्षीय प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दूसरा युवक घायल
बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक इच्छापुर से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान शाहपुर में हादसा हो गया। शाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *