आगरा में यमुना स्वच्छता अभियान:यमुना किनारे जुटाया 250 किलो अघुलनशील कचरा, लोगों को किया जागरूक
आगरा में पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव और प्रदूषण रहित प्रतिमा विसर्जन के प्रति जागरूकता के लिए सेव द एनवायरनमेंट की राज्य इकाई ने अभियान चलाया। कुलदीपिका सिंह मेमोरियल पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत राज्य इकाई की प्रमुख सुचेता हम्बीर सिंह और हम्बीर सुचेता सिंह ने लोगों को ईको फ्रेंडली प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रेरित किया।…

