मुजफ्फरनगर के कॉलेज में छात्राओं का उत्सव:सम्मान समारोह के बाद फ्रेशर्स पार्टी, छात्राओं ने दीं प्रस्तुतियां

मुजफ्फरनगर के कॉलेज में छात्राओं का उत्सव:सम्मान समारोह के बाद फ्रेशर्स पार्टी, छात्राओं ने दीं प्रस्तुतियां

मुजफ्फरनगर के ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को गत वर्ष की मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह एवं फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ। बीबीए की छात्राओं की गणेश वंदना ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद गत वर्ष की टॉपर छात्राओं को सम्मानित कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की गई। पुरातन छात्रा पूजा गुर्जर को भी उपलब्धियों के लिए बधाई दी गई। प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता पाना नहीं, बल्कि छात्राओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना भी है। उन्होंने नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत करते हुए अनुशासन, संस्कार और शैक्षणिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। फ्रेशर्स पार्टी में छात्राओं ने नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वेशभूषा की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम का संयोजन बीए विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चौधरी ने किया, जबकि मंच संचालन येशु शर्मा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *