लखनऊ में रोडवेज़ परिषद का चुनाव:गिरिजा शंकर तिवारी तीसरी बार अध्यक्ष, गिरीश मिश्र 13वीं बार महामंत्री

लखनऊ में रोडवेज़ परिषद का चुनाव:गिरिजा शंकर तिवारी तीसरी बार अध्यक्ष, गिरीश मिश्र 13वीं बार महामंत्री

लखनऊ में शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश की केंद्रीय प्रबंध समिति के चुनाव शुक्रवार को आलमबाग बस टर्मिनल में हुए। प्रदेशभर की 200 से अधिक प्राथमिक और 20 क्षेत्रीय इकाइयों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। चुनाव में गिरिजा शंकर तिवारी को तीसरी बार प्रांतीय अध्यक्ष और गिरीश चंद्र मिश्र को 13वीं बार प्रांतीय महामंत्री निर्विरोध चुना गया। चुनाव अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि अन्य पदों पर भी प्रतिनिधियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। रविंद्र कुमार (बरेली) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद कुरील (कानपुर), गुलजार अहमद (गाजियाबाद), सुरेश चंद्र पांडेय (प्रयागराज) और धर्मेंद्र कुमार सिंह (अयोध्या) को उपाध्यक्ष चुना गया। संजय कुमार राणा (मेरठ) अपर महामंत्री, चंद्र हंस (आगरा), सुरेश चंद्र मिश्र (इटावा), सतीश कुमार (निगम मुख्यालय) और वेदरत्न वर्मा (लखनऊ) उपमहामंत्री निर्वाचित हुए। बीके शुक्ल कोषाध्यक्ष, अभिनव श्रीवास्तव संगठन मंत्री और रवि प्रताप मिश्रा प्रचार एवं सांस्कृतिक मंत्री चुने गए। 42 सदस्यीय कार्यकारिणी भी निर्विरोध चुनी गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *