सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों की चुनाव-बहिष्कार की चेतावनी:थूर की पाल से मदार तक पक्की सड़क नहीं बनने से आक्रोश; दिया अल्टीमेटम
उदयपुर में बड़गांव पंचायत समिति क्षेत्र के मदार गांव में टूटी और खस्ताहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आगामी चुनावों के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान किया। गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए थूर रोड पर चक्काजाम…

