बस्ती में लालगंज थाना क्षेत्र के डीहीखास गांव में रविवार शाम करीब 6 बजे सांप काटने से 80 साल के जयराम गोंड़ की मौत हो गई। वह खेत में पशुओं के लिए घास काट रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नहर किनारे घास काटते समय सांप ने डसा जानकारी के अनुसार, जयराम रविवार शाम करीब 5 बजे गांव के पास स्थित खेत में चारा काटने गए थे। वह नहर किनारे घास काट रहे थे। इसी दौरान विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। उनकी हालत बिगड़ गई और वह खेत में ही अचेत होकर गिर पड़े। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया जयराम को अचेत देखकर परिजन मौके पर पहुंचे। वे उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

