रेवाड़ी महिला की मौत के बाद पति पर आरोप,:परिजनों के आरोप: दूसरी शादी के बाद पत्नी को करता था प्रताड़ित
रेवाड़ी जिले के बावल के सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत के बाद महिला की बहन सरिता ने अपने जीजा सुमेर सिंह सहित अन्य परिजनों पर बहन के साथ मारपीट करने और उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार मारपीट के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई थी।…

