चामिंडा वास पहली बार IPL में कोचिंग देंगे:दिल्ली ने मुनाफ की जगह फास्ट बॉलिंग कोच बनाया; युवराज और गांगुली के साथ काम करेंगे

चामिंडा वास पहली बार IPL में कोचिंग देंगे:दिल्ली ने मुनाफ की जगह फास्ट बॉलिंग कोच बनाया; युवराज और गांगुली के साथ काम करेंगे

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास पहली बार IPL में कोचिंग करेंगे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने फास्ट बॉलिंग कोच बनाया है। वे अगले IPL सीजन में मुनाफ पटेल की जगह लेंगे। फ्रेंचाइजी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर लिखा, ‘वर्ल्ड कप विजेता और श्रीलंका के अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी। कोच, टाइगर टेरिटरी में आपका स्वागत है।’ 4 दिन पहले युवराज बैटिंग कोच बने थे, गांगुली हेड कोच बने वास से पहले युवराज सिंह और सौरव गांगुली जैसे बड़े नाम दिल्ली की टीम से जुड़ चुके हैं। युवराज 14 अक्टूबर को बैटिंग और असिस्टेंट कोच बने थे। जबकि 6 अक्टूबर को टीम के हेड कोच बनाए गए थे। IPL टीम से पहली बार जुड़े हैं वास वास पहली बार भारतीय लीग की टीम को कोचिंग देंगे। उनसे पहले मुथैया मुरलीधरन और महेला जयवर्धने जैसे पूर्व क्रिकेटर्स IPL टीमों से जुड़ चुके हैं। वनडे में 400 विकेट ले चुके हैं वास वास श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं। वे 1996 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 111 टेस्ट में 355 विकेट और 400 वनडे विकेट लिए हैं। एक वनडे मैच में 8 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं वास ————————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… टी. नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे, स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े IPL 2027 के ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रेड किया है। मंगलवार को हुए इस सौदे में टी नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद में वापस लौटे हैं, जबकि स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली से जुड़ गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *