जनसुनवाई में बैग और बुजुर्ग की लाठी तक बाहर रखवाई:छतरपुर में सुरक्षा के नाम पर सख्ती; कांग्रेस ने विरोध किया, SDM बोले- सुधार होगा
छतरपुर में हर मंगलवार होने वाली जनसुनवाई में सुरक्षा के नाम पर सख्ती की गई है। कलेक्टोरेट और जिला पंचायत के सभा कक्ष में फरियादियों के बैग, पर्स और जरूरी फाइलें भी बाहर रखवाई गई। खोंप गांव की दो स्कूली छात्राओं रक्षा साहू और श्वेता यादव के बैग को भी अंदर नहीं ले जाने दिया…

