शाजापुर में मंगलवार शाम लालपुरा से मां राजराजेश्वरी मंदिर तक 13वीं चुनरी यात्रा निकाली गई। नवदुर्गा उत्सव समिति लालपुरा के तत्वावधान में निकली यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कंस चौराहा, आजाद चौक, नई सड़क, बस स्टैंड और एबी रोड से होते हुए यात्रा मंदिर पहुंची। यहां मां को चुनर अर्पित कर विश्व कल्याण, अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि की कामना की गई। भजनों पर नाचते-गाते मंदिर पहुंचे श्रद्धालु यात्रा शाम करीब 5 बजे शुरू हुई। डीजे पर बजते भजनों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते और डांडिया खेलते हुए आगे बढ़े। रास्ते में विभिन्न संगठनों और प्रतिष्ठानों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन कर माता को चुनर ओढ़ाई। समिति की ज्योति भावसार, शुभम भावसार और शुभम व्यास ने बताया कि चुनर अर्पित कर विश्व कल्याण, अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि की कामना की गई।

