हजारीबाग में हजारों लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा:विधायक बोले- हर घर तिरंगा फहराकर देश के प्रति जिम्मेदारी जताएं, कर्जन ग्राउंड से शुरू हुई यात्रा
स्वतंत्रता दिवस से पहले हजारीबाग में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में हजारों छात्र-छात्राएं, युवा और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के उत्साह से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया। यात्रा की शुरुआत कर्जन ग्राउंड से हुई।…

