भागलपुर में 13 अगस्त को कहलगांव और सन्हौला फीडर में मेंटेनेंस का काम चलेगा। इस कारण कहलगांव ग्रिड उपकेंद्र से संचालित 33 केवी कहलगांव और सन्हौला फीडर की बिजली आपूर्ति 2 घटे के लिए बंद रहेगी। यह शटडाउन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। तय समय के बाद सप्लाई दे दी जाएगी विभाग ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और निर्बाध आपूर्ति करने के उद्देश्य से यह आवश्यक रखरखाव कार्य किया जा रहा है। कहलगांव-एकचारी विद्युत प्रशाखा के अभियंता आनंद कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक बिजली से जुड़े कार्य निपटा लें। बिजली सप्लाई ठप रहने की अवधि में विभाग का सहयोग करें। अभियंता ने यह भी बताया कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग का कहना है कि समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे रखरखाव कार्य से विद्युत लाइन और उपकरणों की तकनीकी स्थिति बेहतर होती है, जिससे भविष्य में होने वाली विद्युत बाधाओं को कम करने में मदद मिलती है। भागलपुर में 13 अगस्त को कहलगांव और सन्हौला फीडर में मेंटेनेंस का काम चलेगा। इस कारण कहलगांव ग्रिड उपकेंद्र से संचालित 33 केवी कहलगांव और सन्हौला फीडर की बिजली आपूर्ति 2 घटे के लिए बंद रहेगी। यह शटडाउन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। तय समय के बाद सप्लाई दे दी जाएगी विभाग ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और निर्बाध आपूर्ति करने के उद्देश्य से यह आवश्यक रखरखाव कार्य किया जा रहा है। कहलगांव-एकचारी विद्युत प्रशाखा के अभियंता आनंद कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक बिजली से जुड़े कार्य निपटा लें। बिजली सप्लाई ठप रहने की अवधि में विभाग का सहयोग करें। अभियंता ने यह भी बताया कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग का कहना है कि समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे रखरखाव कार्य से विद्युत लाइन और उपकरणों की तकनीकी स्थिति बेहतर होती है, जिससे भविष्य में होने वाली विद्युत बाधाओं को कम करने में मदद मिलती है।


