नवादा में जर्जर बिजली तार से किसान की मौत:खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आया
नवादा जिले में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक किसान की मौत हो गई। पकरीबरावां प्रखंड के मठगुलनी गांव में खेत में खाद डालने जा रहे 61 वर्षीय भरत महतो जर्जर बिजली के तार की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि बिजली का तार टूटकर खेत में गिरा हुआ था।…

