नवादा पुलिस ने जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपये के एक ट्रक से लगभग 7 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब जब्त की है। इस मामले में ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधौल के निकट ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक के केबिन में शराब छिपाई हुई मिली। पुलिस ने केबिन की गहन तलाशी ली, जहां से 111 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बिहार में इस शराब की अवैध बाजार कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी जा रही है। मुख्य लक्ष्य पटना में शराब पहुंचाना – अधिकारी गिरफ्तार चालक की पहचान बुधौल गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में नीतीश ने बताया कि वह झारखंड से शराब लेकर पटना जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, नवादा में पकड़ी जाने वाली शराब के 70 से अधिक मामलों में कारोबारी पटना से जुड़े होते हैं और उनका मुख्य लक्ष्य पटना में शराब पहुंचाना होता है। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद, तस्कर विभिन्न तरीकों से शराब की तस्करी का प्रयास करते रहते हैं, लेकिन उत्पाद विभाग और पुलिस लगातार सतर्कता बरतते हुए ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगा रही है। शराबबंदी को प्रमुखता से लागू करवाने को लेकर कार्रवाई शराब माफिया के खिलाफ नवादा की रजौली, पकरीबरामा गोविंदपुर आदि स्थानों पर नवादा के डीएम रवि प्रकाश और एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर छापामारी लगातार की जा रही है। नवादा के उत्पाद अधीक्षक खुद ही इस पूरे छापामारी पर नजर बनाए हुए थे। जहां सूचना मिलते ही टीम का गठन भी तुरंत कर दिया गया। अलर्ट मोड पर शराब माफियाओं के खिलाफ पूरी तरह पुलिस कार्य करती है। जहां शराबबंदी को प्रमुखता से लागू करवाने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन माफिया अलग-अलग तरीका से टेक्नोलॉजी अपने का कार्य अक्सर करते हैं। नवादा पुलिस ने जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपये के एक ट्रक से लगभग 7 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब जब्त की है। इस मामले में ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधौल के निकट ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक के केबिन में शराब छिपाई हुई मिली। पुलिस ने केबिन की गहन तलाशी ली, जहां से 111 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बिहार में इस शराब की अवैध बाजार कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी जा रही है। मुख्य लक्ष्य पटना में शराब पहुंचाना – अधिकारी गिरफ्तार चालक की पहचान बुधौल गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में नीतीश ने बताया कि वह झारखंड से शराब लेकर पटना जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, नवादा में पकड़ी जाने वाली शराब के 70 से अधिक मामलों में कारोबारी पटना से जुड़े होते हैं और उनका मुख्य लक्ष्य पटना में शराब पहुंचाना होता है। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद, तस्कर विभिन्न तरीकों से शराब की तस्करी का प्रयास करते रहते हैं, लेकिन उत्पाद विभाग और पुलिस लगातार सतर्कता बरतते हुए ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगा रही है। शराबबंदी को प्रमुखता से लागू करवाने को लेकर कार्रवाई शराब माफिया के खिलाफ नवादा की रजौली, पकरीबरामा गोविंदपुर आदि स्थानों पर नवादा के डीएम रवि प्रकाश और एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर छापामारी लगातार की जा रही है। नवादा के उत्पाद अधीक्षक खुद ही इस पूरे छापामारी पर नजर बनाए हुए थे। जहां सूचना मिलते ही टीम का गठन भी तुरंत कर दिया गया। अलर्ट मोड पर शराब माफियाओं के खिलाफ पूरी तरह पुलिस कार्य करती है। जहां शराबबंदी को प्रमुखता से लागू करवाने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन माफिया अलग-अलग तरीका से टेक्नोलॉजी अपने का कार्य अक्सर करते हैं।

