सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सुघड़ी गांव में शनिवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद भगवानपुर हाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंके जाने की आशंका जताई है। संदिग्ध अवस्था में पड़ा दिखा युवक मृतक की पहचान सुघड़ी गांव निवासी रामजीत महतो के पुत्र प्रदीप महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रदीप शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद एक दोस्त से वीडियो कॉल पर बात करने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस दौरान प्रदीप के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल बंद बता रहा था। शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोग टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी युवक को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना भगवानपुर हाट थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान प्रदीप महतो के रूप में की। उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों ने आशंका जताई कि प्रदीप को वीडियो कॉल पर बात करने के बहाने किसी ने बुलाया होगा और उसकी हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। परिजनों ने मर्डर की आशंका जताई हालांकि, युवक की मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। भगवानपुर हाट थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव की पहचान गांव के ही प्रदीप महतो के रूप में हुई है। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है। सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सुघड़ी गांव में शनिवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद भगवानपुर हाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंके जाने की आशंका जताई है। संदिग्ध अवस्था में पड़ा दिखा युवक मृतक की पहचान सुघड़ी गांव निवासी रामजीत महतो के पुत्र प्रदीप महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रदीप शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद एक दोस्त से वीडियो कॉल पर बात करने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस दौरान प्रदीप के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल बंद बता रहा था। शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोग टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी युवक को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना भगवानपुर हाट थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान प्रदीप महतो के रूप में की। उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों ने आशंका जताई कि प्रदीप को वीडियो कॉल पर बात करने के बहाने किसी ने बुलाया होगा और उसकी हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। परिजनों ने मर्डर की आशंका जताई हालांकि, युवक की मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। भगवानपुर हाट थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव की पहचान गांव के ही प्रदीप महतो के रूप में हुई है। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है।

