अररिया में शुक्रवार की रात मालगाड़ी की चपेट में आने से 25 अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना अररिया-जोगबनी रेलखंड पर इटहारा शिव मंदिर के पास हुई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल आरपीएफ और अररिया आरएस थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन के आरपीएफ जवान एसआई विजय कुमार विश्वास और अररिया आरएस थाना के अपर थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अररिया भेज दिया गया। कपड़ों के आधार पर युवक की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात करीब आठ बजे इटहारा शिव मंदिर के समीप रेलवे पटरी पर हुआ। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक युवक का रंग गोरा है और उसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच अनुमानित है। घटना के समय उसने नीले रंग की लुंगी और सफेद-नीले रंग की धारीदार टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस इन्हीं हुलिए और कपड़ों के आधार पर आसपास के गांवों एवं इलाके में युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। आरपीएफ और अररिया आरएस थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी युवक के लापता होने की जानकारी हो या बताए गए हुलिए से संबंधित कोई व्यक्ति उनके संज्ञान में हो, तो वे तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस घटना के कारणों की भी जांच कर रही है कि युवक रेलवे पटरी तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और यह हादसा कैसे हुआ। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव की पहचान और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर रही है। अररिया में शुक्रवार की रात मालगाड़ी की चपेट में आने से 25 अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना अररिया-जोगबनी रेलखंड पर इटहारा शिव मंदिर के पास हुई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल आरपीएफ और अररिया आरएस थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन के आरपीएफ जवान एसआई विजय कुमार विश्वास और अररिया आरएस थाना के अपर थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अररिया भेज दिया गया। कपड़ों के आधार पर युवक की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात करीब आठ बजे इटहारा शिव मंदिर के समीप रेलवे पटरी पर हुआ। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक युवक का रंग गोरा है और उसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच अनुमानित है। घटना के समय उसने नीले रंग की लुंगी और सफेद-नीले रंग की धारीदार टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस इन्हीं हुलिए और कपड़ों के आधार पर आसपास के गांवों एवं इलाके में युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। आरपीएफ और अररिया आरएस थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी युवक के लापता होने की जानकारी हो या बताए गए हुलिए से संबंधित कोई व्यक्ति उनके संज्ञान में हो, तो वे तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस घटना के कारणों की भी जांच कर रही है कि युवक रेलवे पटरी तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और यह हादसा कैसे हुआ। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव की पहचान और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर रही है।

