एनसीसी कैडेड, स्टूडेंट्स और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा:राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले नागौर शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शहर में अलग-अलग संगठनों और संस्थाओं की ओर से तिरंगा रैलियां एवं यात्रा निकाली गईं। NCC कैडेट्स, छात्राओं, मुस्लिम समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश दिया।…

