कानपुर के घाटमपुर में भीषण गर्मी उमस के बीच शुक्रवार सुबह अचानक बारिश होने लगी, रुक रुकर हो रही बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। यहां पर तेज हवाएं चली। बारिश के बाद से घाटमपुर क्षेत्र में मौसम खुशनुमा हो गया है। बारिश से कुछ किसान खुश है तो कुछ के चेहरे की चिंता बढ़ गई है। पहले ये तीन तस्वीरें देखिए… बारिश से कहीं खुशी, कहीं परेशानी घाटमपुर तहसील क्षेत्र में कई दिनों में भीषण गर्मी उमस हो रही थी, शुक्रवार सुबह से अचानक मौसम ने करवट बदली। यहां पर अचानक शुरू हुई बारिश से कुछ किसान खुश हैं, तो कुछ किसानों के चेहरे मायूस हुए है। इसके साथ 30 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगभग आधा घंटे तक हवाएं चली। उसके बाद तहसील क्षेत्र में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के साथ बारिश हो रही है। हालांकि बारिश होने से आम जनमानस ने राहत की सांस ली है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। भीषण उमस और गर्मी से परेशान लोग बारिश बंद होने के बाद अपनी अपनी छतों में आए और चल रही हवा का आनंद उठा रहे है। बारिश और तेज हवाएं चलने पर कानपुर सागर हाईवे पर सन्नाटा छा गया। SDM बोले – लेखपाल को जांच के दिए निर्देश घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश के साथ हवाएं चली है। जिससे मौसम सुहावना हो गया है, कुछ किसान बारिश से खुश है, लेकिन कुछ किसानों के चेहरे पर मायूसी है।


