गोरखपुर में 15 अगस्त से पहले तिरंगा की सेल में काफी तेजी देखी जा रही है। गोरखपुर के थोक मार्केट पांडेहाता में व्यापारियों ने बताया कि सीएम योगी के आह्वान के बाद लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ आकर तिरंगा खरीद कर ले जा रहे हैं।
इसके अलावा गोरखपुर के चौक चौराहों पर तिरंगा के स्टाल लगे हुए हैं। जहां पर आम नागरिक से लेकर स्कूली बच्चे पहुंचकर तिरंगा खरीद रहे हैं। इस दौरान लोगों में काफी जोश भी देखने के लिए मिल रहा है। लोग 15 अगस्त की तैयारी में जुटे हुए हैं। तस्वीर पर क्लिक कर देखें VIDEO…


