केंद्रीय मंत्री की एडिटेड फोटो पोस्ट करने पर केस दर्ज:जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर किया था वायरल, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

केंद्रीय मंत्री की एडिटेड फोटो पोस्ट करने पर केस दर्ज:जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर किया था वायरल, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

आरा में सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की एडिटेड और आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फेसबुक पर ‘Bhai Tyagi Yadav’ नामक प्रोफाइल आईडी से केंद्रीय मंत्री की तस्वीर को एडिट कर जातिसूचक शब्दों के साथ पोस्ट किया गया था। पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सोशल मीडिया कोषांग ने तत्काल इसकी जांच शुरू कर दी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तेज पुलिस अधीक्षक कार्यालय भोजपुर (आरा) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि संबंधित पोस्ट के माध्यम से केंद्रीय मंत्री की छवि खराब करने के साथ-साथ समाज में जातीय वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया। मामले की जांच के दौरान फेसबुक आईडी का सत्यापन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 38/26 दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी भोजपुर पुलिस ने साफ कहा है कि किसी भी व्यक्ति की तस्वीर का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर भ्रामक, फर्जी, आपत्तिजनक या जातिसूचक सामग्री पोस्ट करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। समाज में नफरत, भ्रम या तनाव फैलाने वाले पोस्ट करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की चेतावनी भोजपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करें। किसी भी व्यक्ति, जाति या धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, एडिटेड फोटो या भ्रामक पोस्ट साझा करने से बचें। अन्यथा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी आरा में सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की एडिटेड और आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फेसबुक पर ‘Bhai Tyagi Yadav’ नामक प्रोफाइल आईडी से केंद्रीय मंत्री की तस्वीर को एडिट कर जातिसूचक शब्दों के साथ पोस्ट किया गया था। पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सोशल मीडिया कोषांग ने तत्काल इसकी जांच शुरू कर दी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तेज पुलिस अधीक्षक कार्यालय भोजपुर (आरा) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि संबंधित पोस्ट के माध्यम से केंद्रीय मंत्री की छवि खराब करने के साथ-साथ समाज में जातीय वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया। मामले की जांच के दौरान फेसबुक आईडी का सत्यापन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 38/26 दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी भोजपुर पुलिस ने साफ कहा है कि किसी भी व्यक्ति की तस्वीर का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर भ्रामक, फर्जी, आपत्तिजनक या जातिसूचक सामग्री पोस्ट करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। समाज में नफरत, भ्रम या तनाव फैलाने वाले पोस्ट करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की चेतावनी भोजपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करें। किसी भी व्यक्ति, जाति या धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, एडिटेड फोटो या भ्रामक पोस्ट साझा करने से बचें। अन्यथा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *