लुधियाना में घर में घुसकर हमला:तेजधार हथियारों से की मारपीट; 9 आरोपियों पर केस दर्ज

लुधियाना में घर में घुसकर हमला:तेजधार हथियारों से की मारपीट; 9 आरोपियों पर केस दर्ज

लुधियाना के शिवपुरी इलाके में घर में घुसकर हमला करने और तेजधार हथियारों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भी सहम है। पुलिस का दावा है कि हमलावर जल्द काबू कर लिए जाएंगे। फिलहाल थाना दरेसी की पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित मोहम्मद यूनिस निवासी मकान नंबर G-4/1842, गली नंबर 3/4, पिछे मस्जिद, संतोष नगर, शिवपुरी, लुधियाना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 2 मई 2026 को करीब दोपहर 2 बजे उसकी माता शाहिदा और पत्नी हीना घर में मौजूद थीं। इसी दौरान उसका साला वारिस शाह और साली गुलिस्ता जबरन घर में दाखिल हो गए। पत्नी को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगे आरोपी आरोप है कि दोनों उसकी पत्नी को अपने साथ ले जाने लगे। जब उसकी माता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की। इसके बाद जब पीड़ित घर पहुंचा तो आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और सभी ने मिलकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान पीड़ित और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इन आरोपियों पर दर्ज हुआ केस
पुलिस ने वारिस शाह, राशिद शाह, दिलसाद, अहमद, शबीना, बबली, गुलिस्ता, रुबीना और इखलाक शाह को नामजद किया है। थाना दरेसी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 333, 324(4), 351(2) और 190 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *