भोजपुर में 200 रुपए के लिए कारपेंटर की हत्या:घर के पीछे मिला शव; भाई बोला- गांव में एक व्यक्ति से कर्ज लिया था, बुलाकर मार डाला

भोजपुर में 200 रुपए के लिए कारपेंटर की हत्या:घर के पीछे मिला शव; भाई बोला- गांव में एक व्यक्ति से कर्ज लिया था, बुलाकर मार डाला

भोजपुर में महज 200 रुपए के विवाद ने एक परिवार की जिंदगी उजाड़ दी। पैसे के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ मामूली झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। धारदार हथियार से हमला कर कारपेंटर शंकर शर्मा(45) की निर्मम हत्या कर दी गई। घर के पीछे खून से लथपथ शव मिला। मृतक के सिर पर करीब एक इंच गहरा जख्म पाया गया है। सूचना मिलते ही चौरी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना दुल्लमचक गांव(वार्ड नंबर-11) की है। घर से बुलाकर ले गए थे भाई चांद देव शर्मा ने बताया कि शंकर ने गांव के ही एक व्यक्ति से 200 रुपए उधार लिए थे। गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे उसी पैसे की मांग को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ था। हालांकि गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया था। खाना खाने के बाद शंकर घर में सो रहे थे। देर रात कुछ लोग आए और उन्हें नींद से उठाकर अपने साथ बाहर ले गए। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह पिताडी राम नरेश शर्मा घर के पीछे गए तो देखा कि शंकर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। सिर से लगातार खून बह रहा था। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। अभी तक आवेदन नहीं मिला है पीरो एसडीपीओ के.के सिंह ने बताया कि मृतक के सिर पर गहरा घाव मिला है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की बात सामने आई है। हालांकि अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। भोजपुर में महज 200 रुपए के विवाद ने एक परिवार की जिंदगी उजाड़ दी। पैसे के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ मामूली झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। धारदार हथियार से हमला कर कारपेंटर शंकर शर्मा(45) की निर्मम हत्या कर दी गई। घर के पीछे खून से लथपथ शव मिला। मृतक के सिर पर करीब एक इंच गहरा जख्म पाया गया है। सूचना मिलते ही चौरी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना दुल्लमचक गांव(वार्ड नंबर-11) की है। घर से बुलाकर ले गए थे भाई चांद देव शर्मा ने बताया कि शंकर ने गांव के ही एक व्यक्ति से 200 रुपए उधार लिए थे। गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे उसी पैसे की मांग को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ था। हालांकि गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया था। खाना खाने के बाद शंकर घर में सो रहे थे। देर रात कुछ लोग आए और उन्हें नींद से उठाकर अपने साथ बाहर ले गए। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह पिताडी राम नरेश शर्मा घर के पीछे गए तो देखा कि शंकर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। सिर से लगातार खून बह रहा था। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। अभी तक आवेदन नहीं मिला है पीरो एसडीपीओ के.के सिंह ने बताया कि मृतक के सिर पर गहरा घाव मिला है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की बात सामने आई है। हालांकि अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *