समस्तीपुर में सड़क हादसे में कारपेंटर की मौत:काम खत्म करके बाइक से घर लौट रहे थे, अज्ञात वाहन ने रौंदा; पिछले महीने हुई थी शादी

समस्तीपुर में सड़क हादसे में कारपेंटर की मौत:काम खत्म करके बाइक से घर लौट रहे थे, अज्ञात वाहन ने रौंदा; पिछले महीने हुई थी शादी

समस्तीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कारपेंटर की मौत हो गई। पिछले महीने मई में शादी हुई थी। मृतक की पहचान अंगार घाट के रामू टोल डढिया निवासी कारी शर्मा के पुत्र श्रवण(23) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भठ्ठी चौक के पास की है। चचेरा भाई मुकेश शर्मा ने बताया कि श्रवण पहले बेंगलुरु में कारपेंटर का काम करता था। शादी के लिए गांव लौटा था। उसके बाद यहीं पर काम शुरू कर दिया था। शुक्रवार रात काम खत्म करके बाद घर लौट रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। काफी देर बाद हमलोगों की जानकारी मिली। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। केस दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है। समस्तीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कारपेंटर की मौत हो गई। पिछले महीने मई में शादी हुई थी। मृतक की पहचान अंगार घाट के रामू टोल डढिया निवासी कारी शर्मा के पुत्र श्रवण(23) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भठ्ठी चौक के पास की है। चचेरा भाई मुकेश शर्मा ने बताया कि श्रवण पहले बेंगलुरु में कारपेंटर का काम करता था। शादी के लिए गांव लौटा था। उसके बाद यहीं पर काम शुरू कर दिया था। शुक्रवार रात काम खत्म करके बाद घर लौट रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। काफी देर बाद हमलोगों की जानकारी मिली। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। केस दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *