खड़े ट्रेलर में 135 की रफ्तार से घुसी कार:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रेलर टक्कर, 5 की मौत; एक ही परिवार के मृतक

खड़े ट्रेलर में 135 की रफ्तार से घुसी कार:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रेलर टक्कर, 5 की मौत; एक ही परिवार के मृतक

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार खड़े ट्रेलर में जा घुसी, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में मनीष श्रीवास्तव, उनकी पत्नी कंचन देवी और दो बेटियां आस्था कुमारी व अदिति कुमारी शामिल हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कार करीब 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। देखें,मौके से आई तस्वीरें… जेब से मिले कागज से हुई पहचान शुरुआत में मृतकों की पहचान मुश्किल थी। डायल 112 की टीम को एक मृतक की जेब से मिले कागज से मनीष श्रीवास्तव का नाम और सीवान व फरीदाबाद का पता मिला। फरीदाबाद स्थित पते पर ताला लगा होने के कारण यूपी पुलिस ने सीवान पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा से संपर्क किया, जिसके बाद मृतकों की पहचान सुनिश्चित हो सकी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रेलर के अंदर घुस गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाने और यातायात सामान्य करने में पुलिस को काफी समय लगा। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह प्राथमिक जांच में हादसे की बड़ी वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि चालक को खड़े ट्रेलर का अंदाजा नहीं लग सका, जिसके कारण कार सीधे पीछे से जा भिड़ी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और एक्सप्रेस-वे के सर्विलांस फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शुरू की जांच कंधरापुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेलर सड़क पर किस परिस्थिति में खड़ा था और उसमें सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने कहा कि पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। महिला और दो बच्चियों की भी गई जान पुलिस के अनुसार हादसे में मरने वालों में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चियां शामिल हैं। सभी लोग बिहार के सीवान जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके से पुलिस को मनीष श्रीवास्तव नाम की एक आईडी मिली है। इस पहचान पत्र में एक पता हरियाणा के फरीदाबाद का, जबकि दूसरा बिहार के सीवान जिले का दर्ज है। पुलिस जब फरीदाबाद वाले पते पर पहुंची, तो वहां घर पर ताला बंद मिला। इसके बाद आजमगढ़ पुलिस ने मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सीवान पुलिस से संपर्क किया है। क्रेन से हटानी पड़ी क्षतिग्रस्त कार हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। वाहन की हालत ऐसी थी कि उसे सड़क से हटाने के लिए बड़ी क्रेन बुलानी पड़ी। जिस ट्रेलर से कार टकराई, उस पर राजस्थान का नंबर दर्ज है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि ट्रेलर सड़क किनारे किस परिस्थिति में खड़ा था और उसमें सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और राहत टीम एसपी ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डायल-112 पर सूचना मिली थी कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 238 माइलस्टोन पर खड़े ट्रेलर में एक स्विफ्ट डिजायर कार घुस गई है। सूचना मिलते ही कंधरापुर थाना पुलिस, सीओ सिटी, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि सभी मृतकों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए मोर्चरी भिजवाया गया। मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह प्राथमिक जांच में हादसे की सबसे बड़ी वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। आशंका है कि चालक को हाईवे पर खड़े ट्रेलर का अंदाजा नहीं लग सका और कार सीधे पीछे से टकरा गई। पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस फुटेज की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद हादसे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पहचान की प्रक्रिया पूरी होते ही शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। एसपी बोले-मृतकों की पहचान हो गई है एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि मृतकों की पहचान सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर निवासी प्रेम श्रीवास्तव के पुत्र मनीष श्रीवास्तव, उनकी पत्नी कंचन देवी और बेटियों आस्था कुमारी व अदिति कुमारी के रूप में हुई है। मनीष के बड़े भाई जीवन श्रीवास्तव ने बताया कि मनीष अपने पूरे परिवार के साथ छपरा जिले के मशरख स्थित ससुराल से लौट रहा था, जहां वे ससुर के श्राद्धकर्म में शामिल होने आया था। वे सभी हरियाणा के फरीदाबाद जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। हालांकि, दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। यूपी पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा कैसे और किसकी लापरवाही से हुआ। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार खड़े ट्रेलर में जा घुसी, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में मनीष श्रीवास्तव, उनकी पत्नी कंचन देवी और दो बेटियां आस्था कुमारी व अदिति कुमारी शामिल हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कार करीब 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। देखें,मौके से आई तस्वीरें… जेब से मिले कागज से हुई पहचान शुरुआत में मृतकों की पहचान मुश्किल थी। डायल 112 की टीम को एक मृतक की जेब से मिले कागज से मनीष श्रीवास्तव का नाम और सीवान व फरीदाबाद का पता मिला। फरीदाबाद स्थित पते पर ताला लगा होने के कारण यूपी पुलिस ने सीवान पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा से संपर्क किया, जिसके बाद मृतकों की पहचान सुनिश्चित हो सकी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रेलर के अंदर घुस गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाने और यातायात सामान्य करने में पुलिस को काफी समय लगा। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह प्राथमिक जांच में हादसे की बड़ी वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि चालक को खड़े ट्रेलर का अंदाजा नहीं लग सका, जिसके कारण कार सीधे पीछे से जा भिड़ी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और एक्सप्रेस-वे के सर्विलांस फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शुरू की जांच कंधरापुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेलर सड़क पर किस परिस्थिति में खड़ा था और उसमें सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने कहा कि पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। महिला और दो बच्चियों की भी गई जान पुलिस के अनुसार हादसे में मरने वालों में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चियां शामिल हैं। सभी लोग बिहार के सीवान जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके से पुलिस को मनीष श्रीवास्तव नाम की एक आईडी मिली है। इस पहचान पत्र में एक पता हरियाणा के फरीदाबाद का, जबकि दूसरा बिहार के सीवान जिले का दर्ज है। पुलिस जब फरीदाबाद वाले पते पर पहुंची, तो वहां घर पर ताला बंद मिला। इसके बाद आजमगढ़ पुलिस ने मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सीवान पुलिस से संपर्क किया है। क्रेन से हटानी पड़ी क्षतिग्रस्त कार हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। वाहन की हालत ऐसी थी कि उसे सड़क से हटाने के लिए बड़ी क्रेन बुलानी पड़ी। जिस ट्रेलर से कार टकराई, उस पर राजस्थान का नंबर दर्ज है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि ट्रेलर सड़क किनारे किस परिस्थिति में खड़ा था और उसमें सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और राहत टीम एसपी ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डायल-112 पर सूचना मिली थी कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 238 माइलस्टोन पर खड़े ट्रेलर में एक स्विफ्ट डिजायर कार घुस गई है। सूचना मिलते ही कंधरापुर थाना पुलिस, सीओ सिटी, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि सभी मृतकों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए मोर्चरी भिजवाया गया। मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह प्राथमिक जांच में हादसे की सबसे बड़ी वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। आशंका है कि चालक को हाईवे पर खड़े ट्रेलर का अंदाजा नहीं लग सका और कार सीधे पीछे से टकरा गई। पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस फुटेज की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद हादसे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पहचान की प्रक्रिया पूरी होते ही शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। एसपी बोले-मृतकों की पहचान हो गई है एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि मृतकों की पहचान सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर निवासी प्रेम श्रीवास्तव के पुत्र मनीष श्रीवास्तव, उनकी पत्नी कंचन देवी और बेटियों आस्था कुमारी व अदिति कुमारी के रूप में हुई है। मनीष के बड़े भाई जीवन श्रीवास्तव ने बताया कि मनीष अपने पूरे परिवार के साथ छपरा जिले के मशरख स्थित ससुराल से लौट रहा था, जहां वे ससुर के श्राद्धकर्म में शामिल होने आया था। वे सभी हरियाणा के फरीदाबाद जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। हालांकि, दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। यूपी पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा कैसे और किसकी लापरवाही से हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *