खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के जाटका गांव के समीप शनिवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार देवर-भाभी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें किशनगढ़बास सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद अलवर और फिर जयपुर रेफर किया गया है। डॉक्टर को दिखाने के बाद गांव लौट रहीं थीं जानकारी के अनुसार, महिला मोनिका पत्नी शमशेर सिंह अपने देवर मोनू पुत्र कैलाश चंद के साथ दांत दर्द का इलाज कराने के लिए गांव चाचियांबास घीकाका से किशनगढ़बास अस्पताल आई थीं। डॉक्टर को दिखाने के बाद वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। कार ने मारी टक्कर जाटका के समीप पहुंचते ही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक से दूर जा गिरे। इस हादसे में मोनू के सिर और पैर में चोटें आईं, जबकि मोनिका की कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। दोनों जयपुर रेफर घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को किशनगढ़बास अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है।


