औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड के केशराड़ी निवासी कुंदन यादव की हत्या के विरोध में गुरुवार देर शाम शहर में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। ओबरा के पूर्व विधायक ऋषि कुमार यादव और पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां और न्याय की मांग वाले पोस्टर लेकर दिवंगत कुंदन यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। कैंडल मार्च मौलाबाग स्थित सिंचाई विभाग की आईबी परिसर के पास से शुरू हुआ और शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भखरुआं मोड़ पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान ‘कुंदन यादव को न्याय दो’, ‘हत्यारों को गिरफ्तार करो’ और ‘अपराधियों पर कार्रवाई करो’ जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। हत्या का कारण पता नहीं लगा सकी पुलिस मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि घटना को 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस न तो मामले का खुलासा कर सकी है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। इससे लोगों में भारी नाराजगी और आक्रोश है। पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि दाउदनगर क्षेत्र में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। अगर शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। बिहार में बढ़ता जा रहा है अपराधियों का मनोबल पूर्व विधायक ऋषि कुमार यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। कुंदन यादव की हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई प्रतीत होती है। राज्य में हत्या, लूट और अन्य अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। कैंडल मार्च में जिला पार्षद राधेश्याम सिंह, अरविंद यादव, पूर्व मुखिया कुणाल प्रताप, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड के केशराड़ी निवासी कुंदन यादव की हत्या के विरोध में गुरुवार देर शाम शहर में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। ओबरा के पूर्व विधायक ऋषि कुमार यादव और पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां और न्याय की मांग वाले पोस्टर लेकर दिवंगत कुंदन यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। कैंडल मार्च मौलाबाग स्थित सिंचाई विभाग की आईबी परिसर के पास से शुरू हुआ और शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भखरुआं मोड़ पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान ‘कुंदन यादव को न्याय दो’, ‘हत्यारों को गिरफ्तार करो’ और ‘अपराधियों पर कार्रवाई करो’ जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। हत्या का कारण पता नहीं लगा सकी पुलिस मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि घटना को 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस न तो मामले का खुलासा कर सकी है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। इससे लोगों में भारी नाराजगी और आक्रोश है। पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि दाउदनगर क्षेत्र में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। अगर शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। बिहार में बढ़ता जा रहा है अपराधियों का मनोबल पूर्व विधायक ऋषि कुमार यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। कुंदन यादव की हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई प्रतीत होती है। राज्य में हत्या, लूट और अन्य अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। कैंडल मार्च में जिला पार्षद राधेश्याम सिंह, अरविंद यादव, पूर्व मुखिया कुणाल प्रताप, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


