भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ चंडीगढ़ टेस्ट में मजबूत शुरुआत की है। उसने पहली पारी में 6 विकेट पर 475 रन बना लिए हैं। वॉशिंगटन सुंदर 14 और मानव सुथार 9 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। रविवार को मैच का दूसरा दिन है। लंच ब्रेक से पहले ऋषभ पंत 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हश्मतुल्लाह शाहिदी ने अजमतुल्लाह उमरजई के हाथों कैच कराया। इससे पहले मोहम्मद सलीम ने ध्रुव जुरेल (19 रन) और कप्तान शुभमन गिल (126 रन) को आउट किया। सलीम 4 विकेट ले चुके हैं। टीम इंडिया ने 368/3 के स्कोर से दिन की शुरुआत की। मैच का स्कोरबोर्ड गिल-पंत में शतकीय साझेदारी कप्तान गिल और पंत दिन की शुरुआत करने उतरे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 169 रनों की साझेदारी की। गिल ने 103 और पंत ने 50 रन से पारी को आगे बढ़ाया। गिल अपनी पारी में 23 और पंत 31 रन जोड़ सके। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान- सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।
चंडीगढ़ टेस्ट का दूसरा दिन-लंच तक भारत का स्कोर 475/6:सुंदर-सुथार नाबाद लौटे, गिल-पंत आउट; अफगानिस्तान के सलीम को 4 विकेट


