अजीत अगरकर से हो गई भारी मिस्टेक! IPL 2026 में 28 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं दी टी20 टीम में जगह

अजीत अगरकर से हो गई भारी मिस्टेक! IPL 2026 में 28 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं दी टी20 टीम में जगह

Team India T20 Squad Announced: शनिवार को भारतीय चयनकर्ताओं ने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए टी20 टीम का ऐलान किया। तीनों टीमें लगभग एक जैसी हैं और तीनों टीमों में आईपीएल 2026 में गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली। इसके अलावा एक बड़ा बदलाव भी हुआ और सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बना दिया गया।

श्रेयस का प्रदर्शन पड़ा सूर्या पर भारी

आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं और कप्तानी का लोहा भी मनवा चुके हैं। 2020 आईपीएल में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था, तो वहीं 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताया। इसके बाद वह पंजाब किंग्स गए और 2025 आईपीएल में उसे भी फाइनल तक पहुंचा दिया। यह वही टीम है जो 2014 के बाद से प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए तरस रही थी।

इस प्रदर्शन को चयनकर्ता टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद नजरअंदाज नहीं कर पाए और वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव को हटाना पड़ा। लेकिन इस दौरान चयनकर्ताओं से एक बड़ी गलती भी हो गई। आईपीएल 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को टीम में जगह तक नहीं मिली।

IPL 2026 में झटके 28 विकेट

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में 16 मुकाबलों में 28 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 7.5 रहा। उनसे बेहतर सिर्फ सुनील नरेन और जेसन होल्डर का रहा। चयनकर्ताओं ने उनसे कम विकेट लेने वाले गेंदबाज को पहली बार टीम में शामिल किया, लेकिन भुवी को नजरअंदाज कर दिया। टी20 टीम में पहली बार चुने गए प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 में 14 मुकाबलों में 16 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज ने 17 मैचों में 19 विकेट हासिल किए।

आपको बता दें कि एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया की टी20 टीम में तीन तेज गेंदबाज चुने गए हैं, जिसमें जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है, जो जापान में प्रतिस्पर्धा करेंगे। जबकि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज खेलते हुए नजर आएंगे। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए चार तेज गेंदबाज चुने गए हैं, जिसमें मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव शामिल हैं।

एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया

क्रमांक खिलाड़ी भूमिका
1 श्रेयस अय्यर कप्तान
2 तिलक वर्मा उपकप्तान
3 रवि बिश्नोई गेंदबाज
4 अभिषेक शर्मा ऑलराउंडर
5 नितीश कुमार रेड्डी ऑलराउंडर
6 जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाज
7 संजू सैमसन विकेटकीपर
8 अक्षर पटेल ऑलराउंडर
9 हर्षित राणा तेज गेंदबाज
10 ईशान किशन विकेटकीपर
11 वॉशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर
12 अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाज
13 शिवम दुबे ऑलराउंडर
14 वरुण चक्रवर्ती स्पिन गेंदबाज
15 वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *