नोएडा में BOT आधार पर बन सकते है बस स्टैंड:कंपनी को दिया जाएगा विज्ञापन का अधिकार, परिवहन निगम कर रहा सर्वे

नोएडा में BOT आधार पर बन सकते है बस स्टैंड:कंपनी को दिया जाएगा विज्ञापन का अधिकार, परिवहन निगम कर रहा सर्वे

नोएडा में 100 सिटी बस चलनी है। इसमें 25 बस ग्रेटरनोएडा और 25 यमुना विकास क्षेत्र में चलेंगी। इसका एक मसौदा तैयार कर दोनों प्राधिकरण को भेजा गया है। रूट लगभग तय हो चुके है। इन रूअ पर बस स्टैंड बनाए जाने है। ये बस स्टैंड बिल्ट आपरेट एंड ट्रांसफर (बीओटी) के आधार पर बनाने पर विचार किया जा रहा है। प्राधिकरण ने बताया कि परिवान निगम रूटों पर बनाए जाने वाले स्टैंड को लेकर सर्वे कर रहा है। संभवता एक रूट पर चार से पांच स्टैंड होंगे। अधिकांश स्थानों पर बस स्टैंड बने हुए है। जहां भी बनाए जाएंगे उसे बीओटी बेसिस पर बनाया जा सकता है। इसमें कंपनी का चयन होगा। कंपनी चिन्हित किए गए स्थानों पर बस स्टैंड बनाएगी। कंपनी को विज्ञापन का राइट दिया जाएगा। विज्ञापन के जरिए वो अपना खर्च और मुनाफा निकालेगी। इसके बाद प्राधिकरण के हैंडओवर कर देगी। साथ ही स्टैंड को मेनटेन करने की जिम्मेदारी भी कंपनी की हो सकती है। प्राधिकरण ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट आने के बाद इसका फाइनल ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। ट्रायल के दौरान बनाएंगे अस्थाई स्टैंड
जून के पहले सप्ताह में ई बस का ट्रायल होगा। ये ट्रायल डबल डेकर बसों के जरिए किया जाएगा। इसके 15 से 25 जून के बीच सभी बस आ जाएंगी। जिसके बाद इनको रूट पर उतार दिया जाएगा। रूट पर बसों को चलाया जाएगा। कहा कहा लोग बस में चढ़ और उतर सकेंगे इसके लिए अस्थाई स्टैंड बनाए जाएंगे। 15-15 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी बस
यहां बस चलने से करीब 2 लाख लोगों को फायदा होगा। 15-15 मिनट के अंतराल पर बस मिलेंगी। कुल 100 बस चलेंगी 5 स्टैंड बाइ पर रहेंगी। इसमें 10 डबल डेकर बस होंगी। ये डबल डेकर बस बोटैनिकल गार्डन से परी चौक तक चलेंगी। 12 मीटर की दो प्रकार की करीब 100 बस पहले फेज में चलेंगी। इनका संचालन यूपी रोडवेज करेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *