नालंदा में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ‘एजाइल सिक्योरिटी फोर्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के माध्यम से कुल 250 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए 10 अलग-अलग प्रखंडों में आगामी 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक विशेष जॉब कैंप सह पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बहाली की जानी है। पहले पद के रूप में सुरक्षा सुपरवाइजर की 50 रिक्तियां है, जिसके लिए स्नातक पास होना अनिवार्य है। इस पद के लिए आयु सीमा 25 से 40 वर्ष और न्यूनतम ऊंचाई 170 सेमी. निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 22,500 से 25,500 रुपए तक हर महीने सैलरी मिलेगी।
वहीं, सुरक्षा जवान के 200 पदों के लिए 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष और ऊंचाई 165 सेमी. मांगी गई है, जबकि वेतनमान 17,000 से 23,500 रुपए के बीच रहेगा। शिविर पूरी तरह से निशुल्क जारी कार्यक्रम के अनुसार, भर्ती शिविर की शुरुआत 27 अप्रैल को गिरियक प्रखंड से होगी। इसके बाद 28 अप्रैल को राजगीर, 29 को इस्लामपुर, 30 को एकंगरसराय और 05 मई को अस्थावां में कैंप आयोजित किए जाएंगे। दूसरे चरण में 06 मई को चंडी, 07 मई को हरनौत, 08 मई को नूरसराय, 09 मई को हिलसा और लास्ट में 11 मई को बिहारशरीफ में शिविर लगेगा। सभी शिविरों का समय सुबह 10:30 बजे से निर्धारित किया गया है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ये शिविर पूरी तरह से निशुल्क है। चयन के बाद भी किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, प्रशिक्षण के दौरान ड्रेस और अन्य खर्चों की जिम्मेदारी अभ्यर्थी, संबंधित कंपनी की होगी। इसमें जिला नियोजनालय की किसी भी प्रकार के पैसे के लेन-देन में कोई भूमिका नहीं रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह अनिवार्य है कि शिविर में शामिल होने से पूर्व एनसीएस (NCS) पोर्टल पर अपना निबंधन अवश्य करा लें। नालंदा में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ‘एजाइल सिक्योरिटी फोर्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के माध्यम से कुल 250 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए 10 अलग-अलग प्रखंडों में आगामी 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक विशेष जॉब कैंप सह पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बहाली की जानी है। पहले पद के रूप में सुरक्षा सुपरवाइजर की 50 रिक्तियां है, जिसके लिए स्नातक पास होना अनिवार्य है। इस पद के लिए आयु सीमा 25 से 40 वर्ष और न्यूनतम ऊंचाई 170 सेमी. निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 22,500 से 25,500 रुपए तक हर महीने सैलरी मिलेगी।
वहीं, सुरक्षा जवान के 200 पदों के लिए 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष और ऊंचाई 165 सेमी. मांगी गई है, जबकि वेतनमान 17,000 से 23,500 रुपए के बीच रहेगा। शिविर पूरी तरह से निशुल्क जारी कार्यक्रम के अनुसार, भर्ती शिविर की शुरुआत 27 अप्रैल को गिरियक प्रखंड से होगी। इसके बाद 28 अप्रैल को राजगीर, 29 को इस्लामपुर, 30 को एकंगरसराय और 05 मई को अस्थावां में कैंप आयोजित किए जाएंगे। दूसरे चरण में 06 मई को चंडी, 07 मई को हरनौत, 08 मई को नूरसराय, 09 मई को हिलसा और लास्ट में 11 मई को बिहारशरीफ में शिविर लगेगा। सभी शिविरों का समय सुबह 10:30 बजे से निर्धारित किया गया है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ये शिविर पूरी तरह से निशुल्क है। चयन के बाद भी किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, प्रशिक्षण के दौरान ड्रेस और अन्य खर्चों की जिम्मेदारी अभ्यर्थी, संबंधित कंपनी की होगी। इसमें जिला नियोजनालय की किसी भी प्रकार के पैसे के लेन-देन में कोई भूमिका नहीं रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह अनिवार्य है कि शिविर में शामिल होने से पूर्व एनसीएस (NCS) पोर्टल पर अपना निबंधन अवश्य करा लें।


