सीतामढ़ी में मंत्री श्वेता गुप्ता के आवास पर चला बुलडोजर:सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बताकर बाउंड्री-मेन गेट हटाया, रिंग बांध रोड चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई

सीतामढ़ी में मंत्री श्वेता गुप्ता के आवास पर चला बुलडोजर:सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बताकर बाउंड्री-मेन गेट हटाया, रिंग बांध रोड चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई

सीतामढ़ी में रविवार की शाम शिवहर से जदयू विधायक श्वेता गुप्ता के घर पर बुलडोजर चला दिया गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई सरकारी जमीन पर किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई है। अधिकारियों की मौजूदगी और पुलिस बल की सुरक्षा के बीच बुलडोजर चलाकर अतिक्रमित हिस्से को हटाया गया। रिंग बांध रोड चौड़ीकरण को लेकर कार्रवाई जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी के रिंग बांध रोड का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसी को लेकर सड़क किनारे सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। प्रशासनिक टीम के मुताबिक, जांच के दौरान कई स्थानों पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पाया गया था। इसी अभियान के तहत मंत्री के आवास परिसर का बाउंड्री और मुख्य गेट भी अतिक्रमित हिस्से में आने की बात सामने आई। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से उस हिस्से को ध्वस्त कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच चला बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। बुलडोजर कार्रवाई देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरे इलाके में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। प्रशासन बोला- नियम के तहत हुई कार्रवाई प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर किसी भी व्यक्ति का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत की गई है। अधिकारियों ने बताया कि रिंग बांध रोड चौड़ीकरण के लिए जरूरी जमीन को खाली कराया जा रहा है और जिन स्थानों पर अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज मंत्री के आवास पर हुई इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों के अनुसार की गई है और सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। सीतामढ़ी में रविवार की शाम शिवहर से जदयू विधायक श्वेता गुप्ता के घर पर बुलडोजर चला दिया गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई सरकारी जमीन पर किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई है। अधिकारियों की मौजूदगी और पुलिस बल की सुरक्षा के बीच बुलडोजर चलाकर अतिक्रमित हिस्से को हटाया गया। रिंग बांध रोड चौड़ीकरण को लेकर कार्रवाई जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी के रिंग बांध रोड का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसी को लेकर सड़क किनारे सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। प्रशासनिक टीम के मुताबिक, जांच के दौरान कई स्थानों पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पाया गया था। इसी अभियान के तहत मंत्री के आवास परिसर का बाउंड्री और मुख्य गेट भी अतिक्रमित हिस्से में आने की बात सामने आई। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से उस हिस्से को ध्वस्त कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच चला बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। बुलडोजर कार्रवाई देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरे इलाके में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। प्रशासन बोला- नियम के तहत हुई कार्रवाई प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर किसी भी व्यक्ति का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत की गई है। अधिकारियों ने बताया कि रिंग बांध रोड चौड़ीकरण के लिए जरूरी जमीन को खाली कराया जा रहा है और जिन स्थानों पर अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज मंत्री के आवास पर हुई इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों के अनुसार की गई है और सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *