एकाढ़ा गांव में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए गए, अधिकारी रहे मौजूद

एकाढ़ा गांव में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए गए, अधिकारी रहे मौजूद

एकाढ़ा गांव में प्रशासन ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र में हलचल का माहौल रहा। कार्रवाई के दौरान चेवाड़ा थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव भी मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी कर रहे थे। प्रशासन की टीम ने पहले अतिक्रमणकारियों को हटने की चेतावनी दी, जिसके बाद नियमानुसार अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। कुछ ने इसे आवश्यक कदम बताया, जबकि कुछ प्रभावित लोगों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। पुलिस की सतर्कता के कारण पूरा अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एकाढ़ा गांव में प्रशासन ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र में हलचल का माहौल रहा। कार्रवाई के दौरान चेवाड़ा थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव भी मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी कर रहे थे। प्रशासन की टीम ने पहले अतिक्रमणकारियों को हटने की चेतावनी दी, जिसके बाद नियमानुसार अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। कुछ ने इसे आवश्यक कदम बताया, जबकि कुछ प्रभावित लोगों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। पुलिस की सतर्कता के कारण पूरा अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *