कटिहार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:जाम से राहत की पहल, अवैध कब्जे हटाए गए, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

कटिहार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:जाम से राहत की पहल, अवैध कब्जे हटाए गए, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

कटिहार शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए बुधवार को नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान मिर्चाइबाड़ी, मनिहारी मोड़ और आंबेडकर चौक क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों और निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। नगर निगम के कनीय अभियंता अजय कुमार और कटिहार अंचलाधिकारी की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस और सूचना दी गई थी
अधिकारियों ने बताया कि नगर आयुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर शहर में बढ़ती यातायात समस्या और लगातार हो रहे अतिक्रमण के कारण यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस और सूचना दी गई थी। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद बुधवार को बुलडोजर से कार्रवाई की गई। अभियान में कई अस्थायी दुकानें, टीन-शेड और अन्य अवैध ढांचों को हटाया गया। बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही कई लोगों ने स्वयं अपने सामान और अस्थायी निर्माण हटाने शुरू कर दिए। प्रशासन ने सख्ती से अवैध निर्माण ध्वस्त किए
जिन स्थानों पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया था, वहां प्रशासन ने सख्ती से अवैध निर्माण ध्वस्त किए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या रहती थी। बाजार क्षेत्रों और प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आम लोगों को परेशानी होती थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। कटिहार शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए बुधवार को नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान मिर्चाइबाड़ी, मनिहारी मोड़ और आंबेडकर चौक क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों और निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। नगर निगम के कनीय अभियंता अजय कुमार और कटिहार अंचलाधिकारी की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस और सूचना दी गई थी
अधिकारियों ने बताया कि नगर आयुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर शहर में बढ़ती यातायात समस्या और लगातार हो रहे अतिक्रमण के कारण यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस और सूचना दी गई थी। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद बुधवार को बुलडोजर से कार्रवाई की गई। अभियान में कई अस्थायी दुकानें, टीन-शेड और अन्य अवैध ढांचों को हटाया गया। बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही कई लोगों ने स्वयं अपने सामान और अस्थायी निर्माण हटाने शुरू कर दिए। प्रशासन ने सख्ती से अवैध निर्माण ध्वस्त किए
जिन स्थानों पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया था, वहां प्रशासन ने सख्ती से अवैध निर्माण ध्वस्त किए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या रहती थी। बाजार क्षेत्रों और प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आम लोगों को परेशानी होती थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *