केनाइन डिस्टेंपर वायरस को लेकर बीटीआर अलर्ट:वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए 1500 से अधिक कुत्तों का होगा टीकाकरण

केनाइन डिस्टेंपर वायरस को लेकर बीटीआर अलर्ट:वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए 1500 से अधिक कुत्तों का होगा टीकाकरण

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) प्रबंधन ने केनाइन डिस्टेंपर वायरस के खतरे को देखते हुए विशेष टीकाकरण अभियान की तैयारी पूरी कर ली है। इस अभियान के तहत टाइगर रिजर्व क्षेत्र और उससे लगे गांवों में घूमने वाले 1500 से अधिक आवारा कुत्तों को चिन्हित किया गया है। वैक्सीन की खेप पहुंचते ही अगले एक-दो दिनों में यह अभियान शुरू कर दिया जाएगा। टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अनुसार, केनाइन डिस्टेंपर वायरस कुत्तों के माध्यम से वन्यजीवों तक पहुंच सकता है, जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। इस खतरे को रोकने और वन्य प्राणियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। कुत्तों की पहचान के लिए गले में पट्टे डाले जाएंगे टीकाकरण के बाद कुत्तों की पहचान के लिए उनके गले में पट्टे भी डाले जाएंगे।इस अभियान के लिए एक पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इस टीम को कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने और टीकाकरण करने संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। सभी चिन्हित कुत्तों को शुरुआती टीके के बाद बूस्टर डोज भी दी जाएगी, ताकि उन्हें वायरस से लंबे समय तक सुरक्षा मिल सके। संचालक बोले-दवाइयां पहुंचते ही अभियान शुरू करेंगे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि टीकाकरण अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि दवाइयां पहुंचते ही अभियान शुरू कर दिया जाएगा।संचालक के अनुसार, इस पहल से केनाइन डिस्टेंपर को रोकने में मदद मिलेगी और टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों की सुरक्षा और मजबूत होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *