बसपा ने बूथ स्तर पर तेज की चुनावी तैयारी:शोभापुर में पहुंचे मुनकाद अली ,कैंट विधानसभा में नई कमेटियों का गठन

बसपा ने बूथ स्तर पर तेज की चुनावी तैयारी:शोभापुर में पहुंचे मुनकाद अली ,कैंट विधानसभा में नई कमेटियों का गठन

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। एसआईआर सर्वे के बाद जिन बूथों में बदलाव हुआ है, वहां नई बूथ कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के शोभापुर गांव में दो बूथों पर नई कमेटियों का गठन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे बसपा के पूर्व सांसद एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बाबू मुनकाद अली ने नवगठित कमेटियों के पदाधिकारियों का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं और प्रदेश के विकास के लिए बसपा की सरकार जरूरी है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ कमेटियों के गठन का अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि संगठन की पहुंच प्रत्येक मतदाता तक सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान मंडल प्रभारी शाहजहां सैफी, जिलाध्यक्ष मोहित जाटव, डॉ. सुभाष, डॉ. कमल सिंह राज, दिनेश काजीपुर, पुष्पेंद्र जाटव, बॉबी गुर्जर, बाबूराम जाटव, प्रबुद्ध जाटव, विधानसभा अध्यक्ष आदित्य सिंह, प्रदीप कुमार, सतीश सहित विधानसभा और सेक्टर स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *